कासगंज। शादी समारोह में आए बदायूं के सहसवान निवासी गाैरव को चार युवकों डंडे से पीटा। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। मामले में पीड़ित के पिता गोपी ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गौरव 10 मार्च को कासगंज के मोहल्ला जय-जय राम में शादी में आए थे। आरोप है कि रजत कुमार, करन, सुमित और अनिकेश उसे अपने घर ले गए। वहां उन्होंने डंडे और चप्पल से गौरव की पिटाई की।
आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद गौरव के पिता को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद