फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आपसी विवाद में 19 नामजद समेत 8 अज्ञात पर प्राथमिकी

Tue, 17 Feb 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर भाटान में शुक्रवार को मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। इस दौरान दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 19 नामजद समेत 8 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक पक्ष से अवधेश पुत्र अमर सिंह निवासी गनेशपुर भाटान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने घेर पर थे। गांव के ही आरोपी दुर्वीन ने रखे हुए कूड़े (पूरे) को हटाने से मना कर दिया। विरोध करने पर विपक्षी पक्ष के दुर्वीन, दुविजय सिंह, हेम सिंह, जसवीर, प्रकाश, सुभाष, योगेंद्र, अनिल, अंकुल, नीरज, नीरादेवी, सावित्री, रामवीर, हरवीर, आकाश और सुमित ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
हमले में अवधेश, उनके भाई रमेश, मुकेश और संजू को गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से विजय सिंह पुत्र मेघ सिंह ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू सावित्री सुबह कूड़ा डालने जा रही थी, तभी संजू, धर्मवीर, मुकेश समेत आठ अज्ञात लोगों ने उसे रोककर मारपीट की।
विज्ञापन

उसे बचाने पहुंचे हेमसिंह का सिर लाठी मारकर फोड़ दिया। परिवार के अन्य सदस्य जसवीर, दुर्वीन, नीरज, प्रकाश, सुभाष, योगेंद्र, अमन व रामवीर को भी बुरी तरह पीटा।
सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सुन्नगढ़ी थाने में 19 नामजद समेत 8 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रामप्रकाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें