फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: इटउआ में फैला बुखार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 106 मरीजों की जांच की

विज्ञापन
फोटो36ढोलना के गांव इटऊआ में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में बच्चे का परीक्षण करते डॉक्टर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गांव इटउआ में बुखार के तेजी से फैलते प्रकोप के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें कुल 106 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

गांव में 43 बुखार पीड़ित मिले जिनकी ब्लड स्लाइड तैयार की गईं। छह मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उनके नमूने एलाइजा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बुखार फैलने की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीकांत और मलेरिया इंस्पेक्टर प्रमोद ने खुद गांव इटउआ का दौरा किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और स्वास्थ्य टीम द्वारा की जा रही जांच प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जांच अभियान में शामिल स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. पीएस वर्मा, डॉ. सरस्वती, लैब टेक्नीशियन अशोक, ऑप्टोमेट्रिस्ट अरुण कुमार और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उमाशंकर पांडेय शामिल रहे।

वर्जन
गांव में बुखार फैलने की जानकारी मिलने पर जांच कराई गई है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। - डॉ. अजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें