फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बुखार ने छीनी मासूम की जिंदगी

Mon, 04 May 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बदलता और अस्थिर मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और हालात अब गंभीर होते जा रहे हैं। एक मासूम की मौत ने चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र के गांव गुडगुड़ी में चाेब सिंह की तीन वर्षीय पुत्री प्रियांशी को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने शुरुआती इलाज गांव में कराया, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिल गई थी।
पिता के अनुसार रविवार सुबह बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और उसे तेज बुखार हो गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में शोक छा गया है।
विज्ञापन

जिले में अस्थिर मौसम का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह जानलेवा रूप लेने लगा है। पिछले छह दिनों में जिला अस्पताल में 1678 मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे हैं, जिनमें 709 बच्चे शामिल हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है।
चिकित्सकों ने बताया कि कई मरीजों में मलेरिया और डेंगू जैसे लक्षण भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बुखार को हल्के में न लें और समय पर जांच व इलाज कराएं।



इन बातों का रखें ध्यान-
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें,
-घर और आसपास पानी जमा न होने दें
-मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं
-बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें




बुखार से पीड़ित मासूम बच्ची अस्पताल लाए जाने से पहले ही मृत अवस्था में पहुंच चुकी थी। वर्तमान में अस्थिर मौसम के कारण बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है और बच्चों में संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। - डाॅ. सजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें