फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 36 समितियों पर खाद वितरण रुका, खाली हाथ लौटे किसान

विज्ञापन
फोटो10अंगूरी देवी ,किसान। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। धान की फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय पर जिले में खाद वितरण व्यवस्था तकनीकी खामियों के कारण ठप पड़ गई है। जिले की सहकारी समितियों में यूरिया और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक तो मौजूद है, लेकिन पिछले आठ दिनों से सर्वर में आ रही खराबी के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को भी सुबह 9:30 बजे के बाद सर्वर डाउन हो गया, जिससे वितरण रुक गया और घंटों कतार में खड़े किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले की 36 सहकारी समितियों पर सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सदर विकास खंड स्थित बहुउद्देशीय समिति और बस स्टैंड के पास क्रय-विक्रय समिति पर किसान दिनभर सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे।
नगला सैयद निवासी किसान लटूरी सिंह ने बताया कि वह पिछले आठ दिनों से रोज समिति के चक्कर काट रहे हैं। धान की बढ़वार के लिए इस समय यूरिया बेहद जरूरी है। समय पर खाद न मिलने से फसल खराब होने और उत्पादन घटने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

नगला पट्टी निवासी किसान राजेंद्र का कहना है कि प्रशासन को सर्वर की समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जब तक सर्वर ठीक नहीं होता, तब तक वैकल्पिक (ऑफलाइन) व्यवस्था लागू कर खाद बांटी जाए, ताकि किसानों को बार-बार न भटकना पड़े।


फसल और उत्पादन प्रभावित होंगे
- छह दिन से खाद के लिए सहकारी समिति के चक्कर काट रहे हैं। रोजाना सुबह समिति पर आने के बाद सर्वर डाउन की सूचना मिलती है। काफी देर इंतजार करने के बाद बिना खाद के लौटना पड़ता है। - हंसराज, निवासी गोयती।
-रोजाना सर्वर ठप हो जाता है। दो दिन से समिति के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। धान की फसल में यूरिया डालने का यही सही समय है। खाद न मिलने से फसल व उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे। -इंद्रपाल, निवासी भिटौना।
-सर्वर खराब होने से आठ दिन से परेशान हैं। बिना खाद लिए ही समिति से वापस लौटना पड़ता है। खाद न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। - अंगूरी देवी, निवासी नगला हरदेव।
-समय पर खाद न मिलने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। इससे फसल की पैदावार पर असर पड़ेगा। रोजाना सर्वर डाउन रहता है। प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। - प्रेमसिंह, किसान ।
-
सर्वर डाउन रहने से समितियों पर खाद वितरण में समस्या आ रही है। बृहस्पतिवार की सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक सर्वर ठीक रहा। इसके बाद सर्वर डाउन होने से एक किसान को खाद वितरण में 20 से 25 मिनट लग रहे हैं। तकनीकी कमी दूर होते ही सभी समितियों पर खाद कर वितरण सुचारू करा दिया जाएगा। - राकेश शंकर श्रीवास्तव, एआर को-ऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें