फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पिता को इंजेक्शन लगाया, फिर फंदे पर लटका दिया

Sun, 28 Jun 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव पवसरा में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन ने रविवार को आरोप लगाया कि पत्नी ने राहुल (28) की हत्या की है। मृतक के पांच वर्षीय बेटे का कहना है कि उसकी मां ने कुछ लड़कों को घर बुलाकर पहले पिता को जबरन एक इंजेक्शन लगाया और फिर गर्म तार से प्रताड़ित कर अपने साथियों के साथ मिलकर फंदे पर लटका दिया। सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव पवसारा निवासी राहुल का शव शनिवार को फंदे पर लटका मिला था। वह एक राइस मिल की कैंटीन में कार्य करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। परिजन का कहना है कि राहुल का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था।
विज्ञापन

मृतक के भाई सोनू ने आरोप बताया कि शादी के कुछ ही दिन बाद उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। उसके किसी अन्य युवक से संबंध थे। उनका आरोप है कि राहुल की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस की जांच में मृतक के कर्ज से परेशान होने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने किसी ज्वेलरी की दुकान पर गहने भी गिरवी रखे थे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घटनास्थल पर मृतक की पत्नी और बेटा नहीं मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें