फोटो07किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनते डीएम प्रणय सिंह व अन्य अधिकारी ।स्रोत:सूचना व
कासगंज। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनी गईं। जिलाधिकारी ने किसानों से आह्वान किया कि वह फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्रता से पूरा कराएं। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है वह किसान तत्काल रजिस्ट्री करा लें।किसान दिवस में किसान सुनील कुमार निवासी गंजडुडवारा ने घरेलू कनेक्शन से संबंधित की जिसका संज्ञान विद्युत निगम ने लिया। वहीं किसान दिनेश चंद्र ने आलू की सरकारी खरीद न होने के संबंध में शिकायत की। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए।किसान रामप्रकाश शर्मा ने गाय का बीमा न होने समस्या उठाई इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बीमा कराने के निर्देश दिए। किसान योगेन्द चौहान ने बीज संबंधी समस्या रखी। उपकृषि निदेशक ने समस्या निस्तारण का भरोसा दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने बकाया गन्ना भुगतान जल्दी कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ वीरेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रविचंद्र जयसवार, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।