फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाद वितरण न होने पर भड़के किसान..बदायूं हाईवे किया जाम, लग गई वाहनों की कतार

Tue, 09 Dec 2025 10:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सहकारी समिति पर मंगलवार को सुबह से ही किसान पहुंचने शुरू हो गए थे। घंटों इंतजार के बाद यूरिया वितरण शुरू नहीं हो सका। इस पर किसान भड़क गए। हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हाईवे पर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नबावगंज नगरिया में मंगलवार को खाद न मिलने पर किसान भड़क गए। आक्रोशित किसानों ने बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया और बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इन दिनों किसानों को रबी की गेहूं, मटर, आलू समेत अन्य फसलों के लिए यूरिया की आवश्यकता है। किसान यूरिया पाने के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। सहकारी समितियों पर घंटों लाइन में लगने के बावजूद यूरिया न मिलने से उनमें आक्रोश है। नबावगंज नगरिया स्थित सहकारी समिति पर मंगलवार को सुबह से ही किसान पहुंचने शुरू हो गए थे। घंटों इंतजार के बाद यूरिया वितरण शुरू नहीं हो सका। किसानों का आरोप है कि समिति पर तैनात कर्मचारी कप्तान, राकेश व अन्य खाद वितरण के लिए 11:00 बजे पहुंचे और कार्यालय में जाकर बैठ गए। किसान खाद वितरण शुरू करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी।

इस पर किसान भड़क उठे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। समिति के पास से गुजर रहे गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे मार्ग पर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इससे करीब 45 मिनट तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। किसानों के रोड जाम करने की जानकारी मिलने पर कादरगंज चौकी इंचार्ज धीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया और धरने से उठाया। तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन


सहकारी समिति नवाबगंज नगरिया के सचिव राम सिंह ने बताया कि केंद्र पर खाद की कोई कमी नहीं है। करीब 700 बोरी यूरिया उपलब्ध है। सुबह भीड़ अधिक होने और व्यवस्थागत समस्याओं के कारण वितरण समय पर शुरू नहीं हो सका। इससे किसानों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने बताया कि खाद फार्मर रजिस्ट्रेशन के अनुसार लाइन से बांटी जा रही है। खाद निर्धारित मूल्य पर किसानों को दी जा रही है।

समिति पर एक यूरिया की बोरी 385 रुपये में दी जा रही है। यहां खाद का वितरण किसी सक्षम अधिकारी की देख-रेख में कराया जाना चाहिए। -जबर सिंह, किसान, सलावत नगर समिति पर किसानों को लाइन लगानी पड़ती है। जबकि असरदार व्यक्ति बिना लाइन के ही खाद ले जा रहे हैं। बोरियों से खाद की चोरी भी की जाती है। -अवनीश सिंह, किसान, सिकंदरपुर वैश्य

फाॅर्मर रजिस्ट्री और समिति के सदस्यों को खाद वितरित करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। समिति पर अन्य क्षेत्रों के किसान काफी संख्या में पहुंच गए थे इसलिए खाद वितरित नहीं की गई। इस पर किसान नाराजगी जताने लगे। -महेंद्र सिंह, एआर कॉपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें