फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नल में उतरा करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो49जिला अस्पताल पर इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़े मृतक किसान के परिजन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज । सोरोंजी के गांव गंगागढ़ में बुधवार की सुबह हैंडपंप से मवेशी को पानी पिलाने गया किसान करंट की चपेट में आ गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए।
विज्ञापन

गांव गंगागढ़ निवासी किसान जितेंद्र (35) पुत्र अभय सिंह बुधवार की सुबह 11:30 बजे गांव में लगे नल पर भैंसों को पानी पिलाने के लिए गए थे। उनकी बेटी सपना ने बताया कि नल में करंट उतर आया था। पानी भरने के दाैरान वह करंट की चपेट में आ गए और घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन

किसान की मौत के बाद पत्नी सुनीता, बेटा नियम (10) और हर्षित कुमार (7) व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र कृषि कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते थे।


वर्जन :
युवक करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को लेकर गांव चले गए। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन

करंट की खबर से संबंधित करंट से किसान की मौत की पुलिस को काेई सूचना नहीं दी गई है। मामले की जानकारी कराई जाएगी- आंचल चौहान, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें