फोटो21महिला थाना पर दंपति के बीच सुलह समझौता करातीं परिवार परामर्श समिति की सदस्य ।स्रोत:विज
कासगंज। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को काउंसलिंग के जरिये एक परिवार को फिर से जोड़ा गया। आपसी मतभेद के कारण अलग होने की स्थिति में पहुंच चुके दंपती को समझाया गया, जिसके बाद दोनों दोबारा साथ रहने को तैयार हो गए।
पुलिस मीडिया सेल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ढोलना थाना क्षेत्र के गांव दानियरगंज निवासी पूरन देवी का पति मुकेश निवासी गांव समस से काफी समय से विवाद चल रहा था। मामला परामर्श केंद्र में दर्ज होने के बाद दोनों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान महिला थाना प्रभारी शांति देवी, महिला आरक्षी कल्पना, काउंसलर अनीता उपाध्याय, सिखा अग्रवाल, प्रिया और गीतांजलि मौजूद रहीं। काउंसलिंग टीम ने दोनों से विवाद के सभी पक्षों पर वार्ता की तो दोनों ने अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकार किया। टीम के प्रयासों से दंपति ने दोबारा एक साथ जीवन बिताने पर सहमत हो गए। दोनों पक्षों ने परिवार को जोड़ने के लिए परामर्श केंद्र टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद