फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बंदियों को समय से सुविधाएं मुहैया कराई जाएं

Thu, 25 Jun 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 13 - जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिला जज रामेश्वर, डीएम प्रणय सिंह एवं एसपी। स
विज्ञापन
कासगंज। जिला जज रामेश्वर, डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में निरुद्ध कैदियों से मिलकर उनका हाल जाना और जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि समय से बंदियों को सुविधाएं मुहैया कराएं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। तत्पश्चात महिला बैरक मेें पहुंचकर उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खान जीशान मसूद, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण शालिनी विधेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें