फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में पूरा हो गया है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के अंकेक्षण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल की 82979 और इंटर की 83758 उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई थीं। इनकी जांच सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज और बीएवी इंटर कॉलेज केंद्रों पर की गई। मूल्यांकन कार्य के लिए 4 अप्रैल तक का समय बढ़ाया गया था। लेकिन यह कार्य एक दिन पहले ही समाप्त कर लिया गया। बीएवी केंद्र के प्रधानाचार्य आलोक दुबे ने बताया कि अंकेक्षण शनिवार तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें