फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रेलवे की भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण

Sat, 06 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो23कासगंज में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटवाते रेलवे कर्मी व आरपीएफ।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ने शनिवार को पुरानी मीटर गेट लाइन से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान झोपड़ी, खोखा व अन्य अस्थाई दुकानों सहित 115 लोगों केे अतिक्रमण हटवाए गए। दोबारा से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन के पास मीटर गेज लाइन पर लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण कर लिया। रेलवे उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिए गए। इसके बाद भी लोगों ने मौके से अतिक्रमण नहीं हटाए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य, राकेश गौतम ने आरपीएफ जवानों के साथ शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलाया गया। इस दौरान बिलराम गेट, गढ़ी अड्डा, धनतोरिया रोड, इस्माइलपुर रोड, चामुंडा के पीछे, अशोक नगर, क्यामपुर बहेड़िया मार्ग सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। मकान के आगे बने अवैध चबूतरे, मकान के सामने बनी सीढ़ियां, कच्ची झोपड़ी, भूसे के ढेर, गिट्टी, रेता, बदरपुर के ढेर, बुर्जी, बिटोरे सहित अन्य अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि रेलवे की भूमि पर दोबारा से अतिक्रमण न करें। आईओडब्लू राकेश गौतम ने बताया कि रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नेत्रपाल सिंह सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ, सुरेश यादव, सतीश चंद्र पाल, नितिन कुमार प्रेमी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें