फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

Thu, 27 Nov 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो30मृतक वृद्ध का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली में बीती 29 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मामले में परिजन पहले ही प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पटियाली में कांशीराम आवास निवासी सुग्रीव सक्सेना (63) बढ़ई का काम करते थे। उनके बहनोई राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि वह बीती 29 अक्तूबर को रेलवे रोड पर पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार ने उनको पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। आर्थिक तंगी के चलते परिजन 31 अक्टूबर को उन्हें घर ले आए थे। हादसे के बाद बाइक चालक राहुल निवासी नगला पाती के खिलाफ परिजन ने पटियाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से उनका घर पर उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पत्नी कमला देवी का तीन वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे अनुराग (24), अभिषेक (13) और अर्जुन (10) है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। मामले में पहले से दर्ज प्राथमिकी में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें