कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में गोरहा स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो और बाइक की भिड़ंत में 60 वर्षीय सोनपाल पुत्र डालचंद्र, निवासी मोहल्ला पठान, छर्रा (अलीगढ़), गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे प्रवीण के अनुसार, सोनपाल निजी कार्य से सोरों गए थे। हादसे के बाद उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन घर ले आए। घर पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई। संवाद