फोटो29अग्निवीर परीक्षा में चुने गए मोहनपुरा के युवाओं को स्वागत करते लोग। संवाद
मोहनपुरा। क्षेत्र के युवाओं का भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना आखिरकार सच हो गया है। बृहस्पतिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में इलाके के एक साथ आठ युवाओं का ‘अग्निवीर’ के पद पर चयन हुआ है। इस बड़ी कामयाबी से पूरे क्षेत्र में जश्न और खुशी का माहौल है।
चयनित युवाओं ने बताया कि वे लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे। वे रोज तड़के उठकर दो घंटे दौड़, लंबी-ऊंची कूद और दंड-बैठक का कड़ा अभ्यास करते थे। ग्रामीणों ने सभी का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।
युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ट्रेनर सोनू पुंढीर को दिया। उन्होंने युवाओं को निशुल्क कोचिंग और अनुशासन सिखाया। सभी युवा जॉइनिंग लेटर मिलते ही ट्रेनिंग कैंप के लिए रवाना होंगे।
इस मौके पर सुरेश सिंह लंबरदार, उदयभान सिंह, नीतू फौजी, रामभान सिंह, मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, अतुल कुमार, श्रीपाल सिंह बाबा और नरेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद