फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सर्दी में 40 फीसदी तक बढ़ी अंडों की मां

Thu, 18 Dec 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में ठंड के मौसम के साथ ही अंडों की खपत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब दो लाख अंडों की खपत हो रही है, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। मांग बढ़ने से कीमतों में भी उछाल आया है। ठंड बढ़ने के साथ लोगों ने अपने दैनिक आहार में अंडे को प्रमुख रूप से शामिल कर लिया है। सर्दी के मौसम में अंडे की मांग में लगभग 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। प्रोटीन से भरपूर और आसानी से उपलब्ध होने के कारण अंडा हर वर्ग की पसंद बना हुआ है। इससे बाजार में अंडे का कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। प्रोटीन से भरपूर अंडा शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ठंड से बचाव में भी मददगार माना जाता है, यही वजह है कि इसका सेवन प्रतिदिन बढ़ी मात्रा में किया जा रहा है। बीते दिनों की तुलना में अंडों के दामों में उछाल आया है। नवंबर माह तक अंडे की 30 अंडों की क्रेट 190 रुपये तक बिक रही थी। जो अब 215 रुपये तक पहुंच गई है। व्यापारियों के अनुसार ठंड के मौसम में यह बढ़ोतरी हर साल देखने को मिलती है। इस समय लगभग 2 लाख अंडे की खपत प्रतिदिन हो रही है। आने वाले दिनों में खपत और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें