फोटो09सोरोंजी में चंदन चौक में बन रही सड़क की गुणवत्ता के बारे में लोगों से जानकारी करतीं प्र
सोरोंजी। एसडीएम हर्षिता माथुर ने बुधवार को तीर्थनगरी के चंदन चौक में निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को मानक के अनुरूप सड़क निर्माण के निर्देश दिए। 40 लाख रुपये की लागत से चंदन चौक में 210 मीटर लंबी सड़क को 8 मीटर चौड़ा किया रहा है। निरीक्षण के दौरान लोगों ने बस स्टैंड के पास एक वर्ष पूर्व बनी सड़क उखड़ने की शिकायत की। इस शिकायत पर एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
चिलकुनिया कुईया से अल्लीपुर बरवारा तक बनेगी सड़क
कासगंज। इस्माइलपुर मार्ग से चिलकुनिया कुईया होते हुए अल्लीपुर बरवारा जाने वाली साढ़े चार किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का लोक निर्माण विभाग 1.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराएगा। गांव अल्लीपुर बरवारा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि गड्ढों के बीच वाहन फंसने से हादसे की आशंका बनी रहती है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि चिलकुनिया कुईया से अल्लीपुर बरवारा जाने वाली सड़क के निर्माण की लोगों ने मांग की थी। सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है।