फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नरदोली में चला डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत नरदोली में सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी राज कुमार सिंह ने ग्रामीणों के बीच बैठकर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया और लोगों को जागरूक किया।ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि परिवार में किसी सदस्य का डबल वोट बना हुआ है, किसी की मौत हो चुकी है, कोई सदस्य स्थायी रूप से बाहर शहर में रहने चला गया है, परिवार की बच्चियों की शादी हो चुकी है, या किसी अन्य व्यक्ति का नाम आपके परिवार के सदस्यों के साथ गलती से जुड़ गया है तो ऐसी सभी जानकारी अपने बीएलओ को अवश्य दें, ताकि मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम हटाकर एक साफ-सुथरी सूची तैयार की जा सके।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कुंती देवी ने भी ग्रामीणों से बीएलओ का सहयोग करने और मतदाताओं का सत्यापन कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनीश गुप्ता, रोजगार सेवक सोनू कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें