फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यात्रियों की कमी से लखनऊ रोडवेज बस सेवा बंद

विज्ञापन
फोटो 47 कासगंज डिपो में खड़ी बसें। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से लखनऊ के लिए हाल ही में शुरू की गई बस सेवा को यात्रियों की कमी के चलते बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुरुआती दिनों में लखनऊ के लिए रोडवेज बस को सवारियां मिलीं, लेकिन इसके बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट आने लगी। लोड फैक्टर लगातार घटने से बस की अधिकांश सीटें खाली रहने लगीं। इससे निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। स्थानीय अधिकारियों ने स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लखनऊ बस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि लखनऊ के लिए संचालित बस को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही थीं, जिससे आय प्रभावित हो रही थी। इसी कारण बस का संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें