फोटो55सोरोंजी में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कसरेट बाजार में हुआ जलभराव । संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सोरोंजी। कोतवाली रोड पर लक्ष्मीबाई पार्क के पास विद्युत विभाग लोहे के नए खंभे लगवा रहा है। सोमवार दोपहर कर्मचारी खंभे लगाने के लिए ड्रिल मशीन से सड़क की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान नीचे से गुजर रही पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
शाम करीब चार बजे जब पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तो क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से पानी तेज गति से बहने लगा। थोड़ी देर में आसपास की कई गलियां जलमग्न हो गईं। गली रामलाल, गली कसरेट बाजार, चौदहपोर तिराहा और बारु बाजार सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। अचानक सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि ड्रिलिंग के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। मामले में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर नुकसान की भरपाई कराई जाएगी और जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कर जलभराव की समस्या दूर कर दी जाएगी।