फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नालियां चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी और कीचड़

विज्ञापन
फोटो 34 - गांव ढोलना के बाजार में नालियां चौक होने पर सड़क पर बह रहा गंदा पानी और कीचड़। स्रोत
विज्ञापन
ढोलना। कस्बे के मुख्य मार्केट में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नालियां चौक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। इससे दुकानदारों और बाजार में आने वाले राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन



दुकानदारों का कहना है कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैले होने से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। दुकानदार राधेश्याम, मनोज, प्रवेश, राजेंद्र, अर्जुन ने जिला प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।



ग्रामीणों की बातचीत



नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। - डॉ. रिंकू

लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी के जमाव से मच्छर बढ़ रहे हैं। - रनवीर नागर

फोटो 34 - गांव ढोलना के बाजार में नालियां चौक होने पर सड़क पर बह रहा गंदा पानी और कीचड़। स्रोत

फोटो 34 - गांव ढोलना के बाजार में नालियां चौक होने पर सड़क पर बह रहा गंदा पानी और कीचड़। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें