फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डॉ. दीक्षा गुप्ता को मिला गोल्ड मेडल

Sun, 21 Dec 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो14लखनऊ केजीएमसी कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में  डॉ.दीक्षा गुप्ता को सम्मानित करतीं
विज्ञापन
कासगंज। शहर की डॉ. दीक्षा गुप्ता पुत्री डॉ. प्रकाश गुप्ता निवासी श्रीगणेश कॉलोनी को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिला है। डॉ. दीक्षा गुप्ता ने एमडी (फार्माकोलॉजी) परीक्षा-2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए थे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दीक्षा को डॉ. बीएन धवन गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. दीक्षा के पिता डॉ. प्रकाश गुप्ता मूल रूप से सिढ़पुरा केनिवासी हैं। अब वह शहर में स्थित श्रीगणेश कॉलोनी में रहते हैं। डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, डॉ. पवन साहू, डॉ. लाइक अली, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, अनीता उपाध्याय, नवल कुलश्रेष्ठ, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने दीक्षा को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें