कासगंज। तहसील सदर कासगंज में दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक में बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने की घोषणा की गई। इस फैसले के बाद रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा ने कहा कि दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर काफी समय से समस्याओं से जूझ रहे हैँ। इनका निदान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान दस्तावेज एसोसिएशन महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा, कासगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश शर्मा अधिवक्ता जय कुमार सक्सेना, अशोक कुमार, सतीश चंद्र, बलवीर सिंह लोधी, विनोद कुमार, राहुल शर्मा, प्रदीप माहेश्वरी, दलवीर सिंह, दीपक शर्मा और गजराज सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।