फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दस्तावेज लेखक संघ की कल से हड़ताल

Sat, 27 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दस्तावेज लेखक संघ की बैठक में 29 से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। शासन के रजिस्ट्री के लिए बनाए जा रहे पोर्टल का विरोध किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से बैनामा लेखन व अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रजिस्ट्री पोर्टल से देशभर में हजारों बैनामा लेखक एवं स्टांप विक्रेता एवं कंप्यूटर ऑपरेटर बेरोजगार हो जाएंगे। यदि पोर्टल के आदेश को वापस नहीं लिया जाता तो बैनामा लेखक निबंधन कार्य का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि ई स्टांप विक्रेता संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ भी विरोध में शामिल हैं। हड़ताल में शामिल होने के लिए कासगंज बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर सहयोग मांगा जाएगा। बैठक में महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा, गजराज सिंह, मनोज यादव, सतीश चंद्र, बलवीर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें