फोटो36रिजर्व पुलिस लाइन में होमगार्ड परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों एवं शारीरिक द
कासगंज। जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पास हुए 1190 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए रिजर्व पुलिस लाइन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एसपी ओपी सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर परीक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता प्रक्रिया में लगने वाले अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि यह प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में सभी व्यवस्था की गई हैं।