फोटो11सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम व एसपी।
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 36 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 10 मौके पर निस्तारित कर दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों से कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगवाएं। उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष बिजली बिल अधिक आने, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।