फोटो07कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह । स्रोत: सूचन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि जो निर्माण कार्य प्रगति पर है उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से रू-ब-रू थे। जिलाधिकारी ने यूपी सिडको को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय याकूतगंज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि अधिकारी ईमानदारी एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करें। शासन द्वारा अपने विभाग की निर्माण परियोजनाओं को समय समय पर स्वयं निरीक्षण कर कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हर्षिता देवड़ा, उप जिलाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी शुशांत सांवरे आदि मौजूद रहे।