फोटो31कासगंज में सोरों गेट पर निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह ।संवाद
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मंगलवार को शहर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और कूड़ा निस्तारण प्लांट का जायजा लिया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नियमित साफ-सफाई, कचरा उठान की व्यवस्था करने और नालियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं।
डीएम ने बारह पत्थर मैदान, सोरों गेट, नदरई गेट समेत बाजार पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद, तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, सीओ सदर आंचल चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद