फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डीएम-एसपी ने सुनीं 30 शिकायतें, 7 का मौके पर निस्तारण

Sat, 03 Oct 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो14कासगंज सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम व
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।अधिकारियों के समक्ष बिजली के अधिक बिल, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन न मिलना शामिल था। राशन कार्ड बनवाने और भूमि की पैमाइश कराने से संबंधित मामले भी सामने आए। अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व और भूमि विवाद के प्रकरण भी शामिल थे। उत्पीड़न और आपसी विवाद से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हुईं।समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार शामिल थे। इसके अलावा उप जिलाधिकारी सदर एसएन त्रिपाठी और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें