फोटो 22 - कासगंज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा पास करने वाले दृष्टिबाधित बच्चों के साथ
कासगंज। साइट सेवर्स इंडिया ने बुधवार को समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा पास करने वाले जिले के पांच दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई और उन्हें सम्मान चिह्न प्रदान किए।
कार्यक्रम में लक्की, नीरज, मुस्कान, खुशबू और आदित्य कुमार को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांग बच्चों को आगे की शिक्षा और कौशल विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। इस दौरन मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद