फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सब जूनियर बालिका हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल आज

Sun, 15 Feb 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सब जूनियर बालिका हॉकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोराेंजी में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड की मूल प्रति और छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। दस्तावेज के सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 17 फरवरी को अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें