फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पुरुष फुटबॉल और महिला कबड्डी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका सामने आया है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के वर्ष 2026-27 के खेल कैलेंडर के तहत पुरुष फुटबॉल और महिला कबड्डी की प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 12 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे कासगंज के क्रीड़ा स्थल पर होगा। इसके बाद 13 नवंबर को अलीगढ़ में मंडल स्तरीय और 16 से 23 नवंबर तक देवीपाटन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिला प्रीमियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे कासगंज में ही ट्रायल रखा गया है। इसकी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 17 नवंबर को अलीगढ़ में और राज्य स्तरीय मुकाबले 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा में होंगे। चयनित खिलाड़ियों को मंडल और राज्य स्तर पर मिलेगा खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें