फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शराब पीने के दाैरान विवाद, गोली मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबर नगर पलिया में रविवार रात शराब पीने पर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली युवक की पीठ को रगड़ते हुए निकल गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। गांव निवासी संजय कुमार पुत्र विजेंद्र का गांव के ही शैलेंद्र के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। संजय कुमार का आरोप है कि इसी रंजिश में शैलेंद्र ने उस पर फायर कर दिया जिससे उसकी पीठ पर गंभीर जलन और चोट महसूस हुई।
घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा ले गए। सूचना मिलते ही गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन
युवकों के बीच शराब पीने पर विवाद जरूर हुआ था लेकिन शुरुआती जांच में फायरिंग नहीं बल्कि मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। - अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें