फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे धनंजय प्रताप

विज्ञापन
फोटो45​धनंजय प्रताप सिंह,​शिक्षक । स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला के प्रधानाचार्य धनंजय प्रताप सिंह का चयन प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। जिले से तीन शिक्षकों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे गए थे। इनमें धनंजय का चयन उनकी शैक्षिक सेवाओं और विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन

धनंजय ने 8 जुलाई 2008 को सहायक अध्यापक के रूप में प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर, विकासखंड सोरों में कार्यभार ग्रहण किया। यहां करीब छह वर्ष तक सेवाएं देते हुए उन्होंने बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। 12 जनवरी 2015 को पदोन्नति के बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय नबावगंज नगरिया, विकासखंड गंजडुंडवारा में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यभार संभाला।
6 अप्रैल 2018 को उन्हें प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला में प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिली। प्रधानाचार्य के रूप में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास सिंह ने धनंजय प्रताप सिंह के चयन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

धनंजय प्रताप सिंह के चयनित होने पर बीआरसी पर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने धनंजय प्रताप सिंह को मिठाई खिलाकर फूलमाला और बुके भेंटकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में धीरज वर्मा, दिलीप सिंह, दिनेश कुमार, अमित राघव, दिनेश, अनुज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें