फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भक्तिभाव से श्रद्धालुओं ने लगाई पंचकोसी परिक्रमा

Fri, 13 Feb 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो05सोरोंजी में  शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। विजया एकादशी पर शूकरक्षेत्र समाज सेवा ट्रस्ट एवं ब्राह्मण कल्याण सभा ने शुक्रवार को पंचकोसी परिक्रमा आयोजित की। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह हर की पौड़ी में गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह की पूजा की। हरि की पौड़ी घाट की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल , बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ, ग्राम देवी मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास जन्म मंदिर होते हुए प्रथम पड़ाव 84 घंटे वाली माता मंदिर पर पहुंचे। यहां से श्रद्धालु सेढू नगला मार्ग पर बाछरू देव, सीता रसोई प्रेमजी की बगीची, सिग्नल वाले महाराज आश्रम, करुआ देव महाराज, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, कपिल मुनि आश्रम ,भागीरथ गुफा पहुंचे। चैतन्य महाप्रभु की बैठक, पंचमहाशक्ति मंदिर, काला गोरा भैरव बाबा मंदिर होते हुए पंचकोसी परिक्रमा भगवान वराह मंदिर पर पूर्ण हुई। जगह जगह समाजसेवी रामदर्शन महेरे, नीरज तिवारी, पूरन श्रीवास्तव , जितेंद्र दीक्षित, श्याम बडगैयां, सौरभ दीक्षित आदि ने श्रद्धालुओं को जलपान की व्यवस्था कराई। इसके अलावा गिरीश पाठक, विश्वास रोंगटा, अशोक धमनावत ने श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की। परिक्रमा संयोजक ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने विजया एकादशी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शिवानंद उपाध्याय, अभिषेक वशिष्ठ, शशांक दीक्षित, लाखन सिंह, चंद्रपाल सिंह, गिरिजाशंकर पाठक, श्याम दीक्षित, जयप्रकाश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें