फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रैन बसेरे से श्रद्धालु का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी कैमरे खराब

Thu, 26 Feb 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थ नगरी में नगर पालिका द्वारा संचालित निशुल्क यात्री रैन बसेरा असुरक्षित हो गया है। यहां लगातार चोर सक्रिय हैं और मोबाइल चोरी कर रहे हैं। एक दिन पूर्व रात में एक श्रद्धालु का मोबाइल फोन चोरी हो गया।
विज्ञापन


बीते एक माह में रैन बसेरे से श्रद्धालुओं के अब तक पांच मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। रैन बसेरे में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, ऐसे में चोर की पहचान मुश्किल है। बीती रात सुभाष जोगी निवासी रशीद पुर राजगढ़ महुआ रैन बसेरा में ठहरे हुए थे। रात में किसी समय उनको झपकी लगते ही चोर ने उनके पास रखे मोबाइल को चुरा लिया। तीर्थपुरोहितों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सीसीटीवी कैमरे चालू कराने और रात्रि में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें