फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हरि की पौड़ी घाट पर महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 26 May 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो13सोरोंजी में गंगाजी की महाआ रती में उमड़े धर्मप्रेमी। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में गंगा दशहरा पर श्री गंगा आरती सेवा समिति ने मानस मंदिर के सामने हरि की पौड़ी पर भव्य महाआरती का आयोजन किया। जिला जज रामेश्वर ने मां गंगा की विधिविधान से पूजा कर महाआरती का शुभारंभ किया। जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरा घाट गूंज उठा। सतरंगी आतिशबाजी और दीपदान के अलौकिक दृश्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने नदी में दीप प्रवाहित कर मनोकामनाएं मांगीं। देर रात तक मानस मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, रवि पाराशर, अनुराग शर्मा अधिवक्ता, सुरेश चंद्र शर्मा, श्रीभगवान उपाध्याय, संजय बड़गैयां, अंशुल भारद्वाज और हेमंत त्रिगुणायत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें