फोटो13सोरोंजी में गंगाजी की महाआ रती में उमड़े धर्मप्रेमी। संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी में गंगा दशहरा पर श्री गंगा आरती सेवा समिति ने मानस मंदिर के सामने हरि की पौड़ी पर भव्य महाआरती का आयोजन किया। जिला जज रामेश्वर ने मां गंगा की विधिविधान से पूजा कर महाआरती का शुभारंभ किया। जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरा घाट गूंज उठा। सतरंगी आतिशबाजी और दीपदान के अलौकिक दृश्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने नदी में दीप प्रवाहित कर मनोकामनाएं मांगीं। देर रात तक मानस मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, रवि पाराशर, अनुराग शर्मा अधिवक्ता, सुरेश चंद्र शर्मा, श्रीभगवान उपाध्याय, संजय बड़गैयां, अंशुल भारद्वाज और हेमंत त्रिगुणायत आदि मौजूद रहे। संवाद