फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यूपीआई लेनदेन पर ट्रांजेक्शन चार्ज वापस लेने की मांग

विज्ञापन
फोटो20सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदा​धिकारी ।स्रोत:संगठन
विज्ञापन
कासगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर लगाए जा रहे 0.04 प्रतिशत ट्रांजेक्शन चार्ज को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम नंदन वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के कर एवं शुल्कों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेनदेन पर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन चार्ज लगाया जाना व्यापारियों के हित में नहीं है।
व्यापार हित में इस प्रस्तावित शुल्क को तत्काल वापस लिया जाना आवश्यक है। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री से आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की मांग की है। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री मुरारी लाल चाचा, जिला उपाध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष तरुण माहेश्वरी, जिला मंत्री अवनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें