फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अवैध शराब बिक्री को क्षेत्र में रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार को महिला किसानों ने अवैध शराब बिक्री पर रोक, पुराने बिजली मीटर बहाली , किसानों और महिला उपभोक्ताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर अफजलपुर गांव और रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ओमवती देवी का आरोप है कि प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने प्रदर्शन बंद करने का उनपर दबाव बनाया । शराब विक्रेता ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की, जबकि विभागीय टीम मूकदर्शक बनी रही।
महिला किसानों का आरोप है कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। पूर्व में शराब बिक्री का वीडियो दिखाने के दौरान पुलिस पर वीडियो डिलीट कराने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं गांव-गांव जाकर शराब बिक्री के विरोध में आवाज उठाती रहेंगी। इस दौरान जानकी प्यारी, मोहर श्री, सुखदेवी, अक्षय रानी, गीता देवी, पुष्पा देवी और कुसुम देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें