फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की उठाई मांग

Sun, 21 Jun 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची के हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है। शनिवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच टीम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिलाधयक्ष सोनू भंड़ारी ने कहा गया कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम रहे।
उन्होंने एससी-एसटी आयोग की जांच टीम के सदस्यों से मांग की कि मामले में पॉक्सो अधिनियम तथा एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी जल्द की जाए। पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने, शासन की ओर से निर्धारित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने, आत्मरक्षा के लिए नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा शहर में पक्का आवास उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन और कामबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान राम खिलाड़ी वाल्मीकि, मोहित तेजधारी, सुखराम, मुकेश कुमार, अजय मैसी, दीपक वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें