फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। तहसील बार एसोसिएशन जलेसर के सभागार में सोमवार को जिला जालौन की तहसील कालपी के वरिष्ठ अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या के विरोध में शोकसभा आयोजित की गई। इसके साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहकर घटना की कड़ी निंदा की। अधिवक्ताओं ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जलेसर को साैंपा। इसमें प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। सभा की अध्यक्षता बार अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने की तथा संचालन महासचिव द्विजेंद्र सिंह यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें