फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाइक से किया खतरनाक स्टंट

Sun, 28 Dec 2025 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो37झाल का पुल हजारा नहर में बाइक से स्टंट करता बाइक सवार युवक । स्रोत:वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कासगंज। झाल का पुल नहर में एक युवक ने मौत का खेल खेला। युवक ने ऐसा खतरनाक बाइक स्टंट किया कि लोग देख कर दंग रह गए। युवक नहर में पानी के बीच तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाता रहा। वहीं, पुल पर खड़े होकर लोग तमाशबीन बने रहे और स्टंटबाजी का वीडियो बनाते रहे। नहर में स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने नहर में जैसे ही स्टंट करना शुरू किया, पुल और नहर के किनारे लोग जमा हो गए। किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। लोग सिर्फ तमाशा देखने और वीडियो बनाने में मशगूल रहे। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न सिर्फ युवक की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि आसपास मौजूद लोगों के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि वीडियो में बाइक चलाते युवक की पहचान कराई जा रही है। शीघ्र ही युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें