फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पुलिया बन गई, रास्ता नहीं खुलने से परेशानी

विज्ञापन
फोटो 29- पुलिया निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी बंद लहरा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के लहरा रोड पर सीतारामजी मंदिर के आगे पुलिया निर्माण के लिए तीन माह पहले से मार्ग बंद कर दिया गया। मार्ग पर आगे की ओर जाने वाले लोगों को इधर उधर खेतों में होकर जाना पड़ता है। पुलिया की मरम्मत हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक रास्ते को आम जनता के आवागमन के लिए नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर आगे प्राचीन शक्ति पीठ नवदुर्गा मंदिर स्थित है इस मंदिर में नवरात्र में प्रतिदिन महायज्ञ व विशेष अनुष्ठान चल रहे हैं।
अष्टमी और नवमी को इस मंदिर में हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। मार्ग बंद होने के कारण श्रद्धालु नवरात्र में मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नहीं पहुंच पा रहे। श्रद्धालु अनमोल रतन, मुन्नालाल गोस्वामी, ग्रीस पाठक, अमर वार्ष्णेय, कुलदीप तिवारी, रतिराम मीणा, यश भारद्वाज, अनमोल, सुमित माहेरे, गोपाल आदि श्रद्धालुओ ने शीघ्र लहरा मार्ग खोले जाने की मांग की है।

फोटो 29- पुलिया निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी बंद लहरा मार्ग। संवाद

फोटो 29- पुलिया निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी बंद लहरा मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें