फोटो15कासगंज के चामुंडा मंदिर पर पूजा करने पहुंचे भक्त।संवाद
कासगंज। नवरात्र के चौथे दिन देवी मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और दुखों से मुक्ति की मनौतियां मांगी। हाथों में जल कलश और पूजा की थाली लेकर लोग सुबह से मंदिरों पर पहुंचे। माता चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, शांतापुरी कॉलोनी काली मंदिर, माल गोदाम चौराहा मंदिर, बस स्टैंड मंदिर, गांधी मूर्ति मंदिर और सोरों गेट स्थित शीतला माता मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घंटों और घड़ियालों तक मंदिरों का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा।