फोटो37सिढ़पुरा में लगे मेला से खिलौने खरीदते बच्चे। संवाद
सिढ़पुरा। गंगा सागर मेले में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। इससे दुकानदारों और झूले संचालकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मेले में आए बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे। अधिकांश लोगों ने चाट-पकौड़ी का खूब आनंद लिया। युवाओं और बच्चों के लिए झूले विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ घरेलू सामान की दुकानों पर देखी गई। वे रोजमर्रा के उपयोग के सामान की खरीदारी में व्यस्त रहीं। युवतियों ने शृंगार और सजावटी सामान की दुकानों पर खासा उत्साह दिखाया। बच्चों ने अपनी पसंद के खिलौने खरीदे और मिकी माउस व ब्रेकडांस झूलों का आनंद लिया। मेला पूरी तरह से अपने रंग और उत्साह में रंगा हुआ दिखाई दिया।