फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बस और ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री हुए परेशान

Fri, 06 Mar 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो12कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर अलीगढ़ की ओर जाने वाली बस में सवार होने के लिए मशक्कत कर
विज्ञापन
कासगंज। होली के बाद नौकरी-पेशा करने वाले लोग पर्व मनाकर वापसी करने लगे हैं। शुक्रवार को बसों की कमी के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पडा। वहीं, ट्रेनों में भी खासी भीड़ रही। सीट के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिले में होली पर्व मनाने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुंबई, अहमदाबाद सहित देश के अन्य शहरों से काफी संख्या में कामकाजी और नौकरी पेशा लोग अपने घर आए। पर्व मनाने के बाद वे वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को कासगंज जंक्शन पर ट्रेन में सवार होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। स्टेशन पर सुबह 11:27 बजे मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए भीड़ के चलते लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी । छोटे-छोटे बच्चों को कोच में आपातकाल खिड़की से उनके परिजन ने प्रवेश कराया। इसके बाद उन्हें सीट मिली। यही हाल रोडवेज बस स्टैंड का था। बस स्टैंड पर दिल्ली, अलीगढ़, मथुरा,बरेली के अलावा आगरा,एटा, बदायूं और बरेली की ओर जाने वाली बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।जो बसें मिलीं उनमें भी खासी भीड़ से परेशानी हुई। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि दिल्ली,नोएडा, अलीगढ़,बरेली और आगरा की ओर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे इन मार्ग पर लोगों को परेशानी न हो। बस स्टैंड पर बरेली, बदायूं से आगरा की ओर आने-जाने वाली अधिकांश बसें बस स्टैंड के अंदर नहीं आकर बस स्टैंड के बाहर ही सड़क पर खड़ी हो गई। इससे दोपहर के समय बसों में सवार होने के लिए यात्री बस स्टैंड के बाहर ही इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें