कासगंज। ढोलना के गांव सतपुरा माफी में बृहस्पतिवार की शाम खेत से चारा लेकर नहर पार कर रही महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव सतपुरा माफी निवासी रामा देवी (45) पत्नी राजकुमार बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे खेत पर चारा लेने गई थीं। खेत से चारा लेकर नहर के बीच से होकर जा रही थीं। इसी दौरान नहर में मौजूद मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से वह घायल हो गई। उनकी चीख पुकार सुनकर आस-पास से गुजर रहे राहगीर व खेतों मे काम कर रहे लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे उन्हें रेफर कर दिया। संवाद