फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हनुमान प्रतिमा की फाउंडेशन में दरार, लोगों में आक्रोश

Fri, 19 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो38नारायनी में काली नदी किनारे  बने श्याम देवता मंदिर के पास किया जा रहा पीचिंग कार्य ।संव
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना में गांव नारायनी के पास काली नदी के किनारे निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा है। ग्रामीणाें का कहना है कि नदी किनारे मिट्टी की अधिक कटाई के चलते श्याम देवता मंदिर परिसर में बनी हनुमान प्रतिमा की फाउंडेशन में दरार आ गई है। प्राचीन वृक्ष के गिरने की आशंका जताई। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मंदिर के महंत और ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। मंदिर परिसर के आस-पास काली नदी किनारे जेसीबी से अधिक मिट्टी काटने के आरोप लगाए। गांव नारायनी निवासी गौरव राजपूत ने बताया कि मंदिर परिसर के किनारे से पूरी मिट्टी जेसीबी से हटाई गई है। इससे मंदिर परिसर में लगे पीपल व बरगद के वृक्षों की जड़े निकल आई है। तेज हवाओं के चलते कभी भी ये पेड़ गिर सकते है। अधिक मिट्टी काटे जाने से हनुमान मंदिर का फाउंडेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि श्याम देवता मंदिर नारायनी, करसरी,मुबारकपुर सहित अन्य गांव के लोग पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें